चेयरमैन/अध्यक्ष का संदेश

प्रिय छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण !

पं० त्रिपुरारी मिश्रा आदर्श महाविद्यालय, रोहुआ मुस्तफाबाद, गड़हा, आज़मगढ़ कालेज में प्रवेश करने वाले छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मनुष्य की अन्तर्निहित योग्यताओं का पूर्ण विकास ही शिक्षा का मूलाधार है। इसी मूल का अभिसिंचन पूरा महाविद्यालय परिवार, प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणत्तर कर्मचारी आपसी सामंजस्य तथा अनुशासन व लगन के साथ करते हैं। शैक्षणिक जगत में बहुत ही कम समय में आप सभी स्नेहजनों के सहयोग से जो उपलब्धियां महाविद्यालय ने पायी हैं वह छुपा नहीं है। हमारा मूल उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक शिक्षा के ज्योति पुंज को प्रसारित करना है। उच्च शिक्षा के निर्धारित माप दण्ड व्यवहारिक शिक्षा की व्यवहारिकता के साथ ही जीवन दर्शन की दृष्टि का विस्तार करने के लिए हम सदैव प्रयासरत हैं,
जिससे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके, आने वाली पीढ़ियों के कंधे मजबूत बन सकें। इसके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक चेतना को हमें नया आयाम देना ही होगा। इसके लिए एक अकेला व्यक्ति ही पर्याप्त नहीं है। यह सब बिना आप सबके सहयोग के सम्भव नहीं है, जिससे पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं उपयोगी शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन व समाज में आलोक बिखेरें। आप सबका सहयोग एवं मार्गदर्शन ही हमारी प्रेरणा है।
हमारा महाविद्यालय परिवार आश्वस्त करता है कि छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।
इसी शुभकामनाओं के साथ ......

आपका डॉ० सन्तोष कुमार मिश्रा ’राजा साहब’
एम.ए., बी.एड., पी.एच.डी. (समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ)
संस्थापक/प्रबंधक (चेयरमैन)
पं० त्रिपुरारी मिश्रा आदर्श महाविद्यालय, रोहुआ मस्तुफाबाद, गड़हा, आज़मगढ़ एवं प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व भारी लोकसभा
9956469511

News and events

Our GALLERY